पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल, कहा- 'आज आ जाता मैच...'

Elvish Yadav New Post: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की। भारत की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स भी 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Elvish Yadav New Post: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की। भारत की जीत में ईशान किशन ने इतिहास रचा और 77 रन की पारी खेली। इस मैच में ईशान किशन ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को पानी पिला पिया। भारत की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स भी 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर सभी लोग खुश हो गए हैं।

elvish yadav rinku singh

pic credit- instagram

एल्विश यादव ने रिंकू सिंह से कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव भारत की 61 रन की शानदार जीत पर खुशी से झूम उठे हैं। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को हराने के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे क्रिकेटर रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं और उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं।रिंकू ने मजाक में कहा, 'आज आ जाता मैच देखने यार! तो एल्विश ने जवाब दिया, 'मैं तो घर पर ही था आज गुड़गांव में' एल्विश ने रिंकू की तारीफ की और कहा, 'तुम बहुत अच्छा खेलते हो, ऊपर आया करो भाई। उन्होंने मैच को टगड़ा बताया और टीम को बड़ी जीत की शुभकामनाएं दीं। इस जीत से टीम इंडिया सुपर 8 में जगह बना चुकी है।

End of Feed