Imlie Episode: पति और बहन से इमली को मिलेगा धोखा, क्या छोड़कर चली जाएगी अथर्व का घर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:46 PM IST

Imlie Serial Update: स्टार प्लस का सीरियल इमली इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। जल्द सीरियल में इमली के सामने अथर्व और चीनी के रिश्ते का सच आने वाला है।

Imlie Serial Update: स्टार प्लस का सीरियल इमली इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में 20 साल का लीप आया जिसके बाद कई नए किरदार इसमें शामिल हुए हैं। पहले सीजन में जहां सुम्बुल तौकीर खान, फहमान खान, मयूरी देशमुख जैसे सितारे लीड रोल में थे, वहीं नए सीजन में नए चेहरे शामिल हुए हैं। इस बार सीरत कपूर और मेघा चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। नए चेहरों के आने से इस सीरियल की कहानी भी पूरी तरह नई हो गई। अब ये सीरियल दो बहनों इमली और चीनी की कहानी दिखाता है।

Imlie Episode: पति और बहन से इमली को मिलेगा धोखा, क्या छोड़कर चली जाएगी अथर्व का घर

इस शो में आपने देखा कि चीनी और अथर्व एक दूसरे को पसंद करते हैं। दोनों छुप छुपकर मिलते हैं और एक दूसरे को पाना चाहते हैं लेकिन अथर्व के परिवार ने इमली को अपने परिवार की बहू बनाने का फैसला किया था। अथर्व ने अपने परिवार के फैसले का मान रखा और चीनी से दूरी बना ली। चीनी इमली की किस्मत से जलती है और इमली से उसकी किस्मत मांग ली थी। करवाचौथ वाले दिन इमली ने पति अथर्व और चीनी को एक दूसरे से मिलते देख लिया था।

End of Feed