Hina Khan के लिए चट्टान की तरह खड़े रहे रॉकी जैसवाल को मिली दुनियाभर की तारीफें, अब बोले- इसमें क्या खास किया

Rocky Jaiswal Reaction On Praise He Is Getting For Taking Care Of Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर के आगे अपना जज्बा नहीं कम पड़ने दिया। इन सबके बीच रॉकी जैसवाल ने भी उनका खूब सपोर्ट किया। इसके लिए फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की, जिसपर अब खुद रॉकी का रिेक्शन आया है।

Rocky Jaiswal Reaction On Praise He Is Getting For Taking Care Of Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान तो स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। लेकिन इस गंभीर बीमारी के आगे भी हिना खान ने अपना जज्बा फीका नहीं पड़ने दिया। उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को हराने के लिए पूरी जी-जान लगा दी। कैंसर से जंग लड़ने में रॉकी जैसवाल ने भी हिना खान (Hina Khan) का खूब सपोर्ट किया। यहां तक कि एक्ट्रेस का साथ देने के लिए रॉकी जैसवाल ने खुद के भी बाल काट दिये थे। रॉकी के इस अंदाज को देख लोगों ने उनकी खूब तारीफें कीं। यहां तक कि फराह खान ने भी रॉकी जैसवाल की सराहना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब इस मामले पर खुद रॉकी जैसवाल ने रिएक्शन दिया है।

हिना खान का ख्याल रखने पर रॉकी जैसवाल को मिली तारीफें

End of Feed