Hina Khan ने पीएम मोदी के 11 साल पूरे होने पर कही दिल की बात, उनके कार्यों को गिनवाते हुए कहा- "भारत जल्द ही.....

Hina Khan Praises PM Modi: हिना खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए देश के लिए अपने दिल की बात कही। एक्ट्रेस को लगता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विकसित देश बन जाएगा। यही नहीं हिना खान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 11 सालों में क्या-क्या कर दिखाया है।

Hina Khan Praises PM Modi: टीवी एक्ट्रेस हिना खान( Hina Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री ने कल रात अपनी शादी की प्यारी सी वीडियो भी शेयर की थी। अब शादी से निपटने के बाद एक्ट्रेस काम पर लौट आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए देश के लिए अपने दिल की बात कही। एक्ट्रेस को लगता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विकसित देश बन जाएगा। यही नहीं हिना खान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 11 सालों में क्या-क्या कर दिखाया है।

Hina Khan Praises PM Modi

हिना खान ( Hina Khan) ने आईएएनएस से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Narendra Modi) के बारे में बताया। पीएम को ये पद संभालते हुए 11 साल हो जाएंगे, इसकी खुशी में एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात शेयर की, उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से मैं महसूस करती हूं कि भारत बहुत शक्तिशाली है।बुनियादी ढांचे, तकनीक, अंतरिक्ष, चिकित्सा, आयुष्मान भारत, गरीबी उन्मूलन, रक्षा और अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हम पहले से बेहतर हो गए हैं।

End of Feed