Hina Khan जल्द बनने वाली हैं मां, क्या इसलिए रॉकी जायसवाल संग रचाई थी झटपट शादी?

Hina Khan Pregnancy Rumours: इसी 4 जून को हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग कोर्ट मैरिज की थी। हाल ही में कपल को शो के सेट पर स्पॉट किया और इस दौरान लोगों की नजर हिना खान के पेट पर पड़ी जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं?

Hina Khan Pregnancy Rumours: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 4 जून को रॉकी जायसवाल संग कोर्ट मैरिज की। कपल ने सभी से चोरी छुपकर बिना भनक लगे ही शादी की। काफी लंबे समय से एक दूजे को डेट करने के बाद हिना और रॉकी सात जन्मों के लिए एक हुए। इस बीच हिना की प्रेग्नेंसी को लेकर रुमर्स उड़ रहे हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि हिना प्रेग्नेंट हैं जिसके चलते उन्होंने रॉकी जायसवाल संग झट मंगनी पट ब्याह किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

hina khan

बीते दिन हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) अपने अपकमिंग शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर स्पॉट हुआ। पैपराजी को पोज देते हुए लोगों ने हिना के आगे निकले पेट को नोटिक किया। लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये हिना का बेबी बंप है, ऐसे में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की चर्चा अब हर जगह हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सभी का मानना है कि हिना प्रेग्नेंट है और शादी के 10 दिन बाद ही उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। सिर्फ यही नहीं लोगों ने ये तक कह डाला कि 'हिना शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थी जिसके लिए उन्होंने रॉकी जायसवाल से जल्दी शादी की।'

End of Feed