Hina got fans support amid breakup news: टीवी अदाकारा हिना खान पिछले 13 सालों से रॉकी जायसवाल के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ये दोनों विदेश घूमने के लिए भी गए थे, जहां से सामने आईं इनकी प्यारी-प्यारी फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया था। हिना खान और रॉकी जायसवाल की वेकेशन पिक्स देखकर किसी ने नहीं सोचा था कि भारत लौटते ही इन दोनों के बीच दूरियों की खबर आ जाएगी। हिना खान ने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ स्टोरीज शेयर कीं, जिनमें उन्होंने यह अंदाजा दिया कि उन्हें प्यार में धोखा मिला है। हिना खान के पोस्ट देखकर उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं। हिना खान के फैंस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सपोर्ट भेज रहे हैं।
Rocky Jaiswal ने दिया Hina Khan को धोखा तो साथ आए फैंस, बोले 'साफ-साफ बोलो क्या हुआ...'
हिना खान ने अपनी स्टोरी में लिखा है, 'जब आप किसी पर दिल से भरोसा करो और वो आपको धोखा दे दे तो उसे माफ कर दो। कभी कभी अच्छा दिल बुरा देखने में नाकामयाब रहता है।' हिना खान ने एक और स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'धोखा अटल सत्य है जो कभी न कभी आपको मिलेगा जरूर।'
जब से हिना खान ने अपनी स्टोरीज पर ये बातें लिखी हैं, उसी वक्त से लगातार उन्हें लोग सपोर्ट भेज रहे हैं। फैंस हिना खान के इन पोस्ट्स को ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'हिना खान जिस अंदाज में अपनी बात रखती है, वो कमाल है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'क्या हुआ मैम, प्लीज बताओ, हम लोगों को आपकी चिंता हो रही है।' हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अब ये स्टोरीज हटा ली हैं, जिस कारण फैंस और भी चिंतित नजर आ रहे हैं।
What happened Mam, please btaao 🤔🤔🤔We are too much worried 😫@eyehinakhan #HinaKhan t.co/QHjSPOI1v5
— ANI (@ANI) Dec 6, 2022
#HinaKhan and her words!!💫 t.co/u5Trc8MWE3
— ANI (@ANI) Dec 6, 2022
