Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding Anniversary Celebration: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने शोज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हिना खान से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर के खिलाफ जो यौन शोषण का आरोप लगाया था वो फर्जी था, इसके बाद हिना खान ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी। लेकिन अब इन सब के बीच हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं हिना खान की नई तस्वीरों में क्या खास है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shilpa Shinde संग फिर शुरू हुई Hina Khan की कैटफाइट, एक्शन की मांग कर बोलीं- PM और राष्ट्रपति से अनुरोध है कि...)
हिना खान की नई पोस्ट (Image Source: Hina Khan Instagram)
हिना खान की नई पोस्ट (Image Source: Hina Khan Instagram)
हिना खान ने शेयर कीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें
एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह हिना खान की अभी हाल ही में सामने आई इंस्टाग्राम पोस्ट है। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पहली वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। हिना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। लेकिन सवाल भी उठ रहा है एक्ट्रेस ने एनिवर्सरी के दो दिन बाद तस्वीरें क्यों शेयर कीं। आपको बता दें कि हिना खान ने 4 जून 2025 को बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। हिना खान ने सवालों का जवाब तस्वीरों के कैप्शन में दिखा है, हिना खान ने लिखा कि 'लोग कहते हैं कि आज का दिन बहुत खास है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए तो हर दिन ही खास होता है। तारीखें उतनी मायने नहीं रखतीं, यादें और साथ बिताए पल ज्यादा मायने रखते हैं। वैसे भी हमें अपने जन्मदिन के अलावा कोई तारीख याद नहीं रहती। हमेशा से ही ऐसा रहा है।' हिना खान उन लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें ये दिन याद दिलाया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Hina Khan को पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पति Rocky Jaiswal से मिला रोमांटिक सरप्राइज, प्यार में डूबा कपल)
शिल्पा शिंदे ने किया पलटवार
हिना खान के बयानों पर शिल्पा शिंदे का पलटवार आ गया है। शिल्पा शिंदे ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर कर सब बातों का जवाब दिया है। हिना खान की तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय हैं, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
