टीवी मसाला

Shilpa Shinde संग फिर शुरू हुई Hina Khan की कैटफाइट, एक्शन की मांग कर बोलीं- PM और राष्ट्रपति से अनुरोध है कि...

Hina Khan Cat fight With Shilpa Shinde: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और शिल्पा शिंदे की एक बार फिर से कैटफाइट शुरू हो गई है। हिना खान ने भी लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर शिल्पा को लताड़ लगाई है।

Image

हिना खान ने फिर लगाई शिल्पा शिंदे को लताड़, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Hina Khan Cat fight With Shilpa Shinde: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और शिल्पा शिंदे एक बार फिर से आमने सामने आ चुकी हैं। शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन शोषण का झूठा आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने खुद कबूल किया। इसपर हिना खान ने शिल्पा शिंदे का नाम लिये बगैर उनपर निशाना साधा। वहीं शिल्पा ने भी बदले में कहा कि आप बीमार हैं, उसका ख्याल करें। लेकिन अब हिना खान (Hina Khan) ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर शिल्पा शिंदे को न केवल खरी-खोटी सुनाई, बल्कि बिग बॉस से बाहर निकलने की भी सलाह दी। हिना खान ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को टैग कर एक्शन की मांग भी की। यह भी पढ़ें: 'पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां हैं...' हिना खान पर फूटा Shilpa Shinde का गुस्सा?

    हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर शिल्पा शिंदे को सपोर्ट करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि जिस इंसान के खिलाफ ये आरोप लगे, अगर वो खुदकुशी कर लेता, या उसकी शादी टूट जाती शर्मिंदगी में तो क्या होता? हिना खान ने ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब देते हुए कहा कि नारीवाद समानता से जुड़ा है और मैं केवल तभी अच्छी महिला हो सकती हूं, अगर मैं अच्छी इंसान बनूंगी। हिना खान ने 'बिग बॉस' को लेकर लिखा, "बिग बॉस से बाहर आओ। 9 साल बीत चुके हैं। हम सभी गलती करते हैं, सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। ये हिना बनाम XYZ के बारे में नहीं है। मैंने बिग बॉस के बाद उसके बारे में एक शब्द नहीं कहा और न ही मुझे दिलचस्पी है। मुझे किसी और के फेम की जरूरत नहीं है, न मुझे कंधे की कभी आवश्यकता पड़ी, मैं अपने पैरों पर खड़ी होना जानती हूं। ये सही और गलत के बारे में है।" यह भी पढ़ें: 'ये बहुत शर्मनाक है...'- Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan, प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण केस करने के लिए लगाई लताड़

    हिना खान ने शिल्पा शिंदे को लगाई लताड़

    हिना खान ने शिल्पा शिंदे को लगाई लताड़

      हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि शिल्पा शिंदे ने जो किया, उससे 'मी टू' जैसे मूवमेंट हल्के पड़ जाते हैं। एक्ट्रेस ने शिल्पा का नाम लिये बगैर उन्हें ठग बताया और लिखा कि जो पावर, पब्लिक और फेम में होकर अपने शरीर का एक टूल के तौर पर इस्तेमाल करती है, जिससे उसके फंड्स क्लियर हो जाएं। एक्ट्रेस ने लिखा, "इस जैसी औरतों की वजह से ही असली पीड़िताओं की आवाज दबती है। इस जैसी महिलाओं के कारण कानून का मजाक बनता है। जो महिलाएं असल में यौन शोषण का शिकार होती हैं, वो इसे कह भी नहीं पातीं और जो कह पाती हैं वो साबित नहीं कर पातीं। और हम सब इसे आम बना रहे हैं?"

      हिना खान (Hina Khan) ने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुए लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री, माननीय भारत के राष्ट्रपति, और कानून मंत्री उन सभी अपराधियों को छोड़ दीजिए, जिन्होंने अपना अपराध कबूला है। क्योंकि उनके अंदर हिम्मत थी। क्योंकि वे लड़ना जानते हैं। क्योंकि वो सच के साथ खड़े होते हैं। और इसलिए भी क्योंकि उन्होंने जब अपराध किया तो किसी ने उनका समर्थन नहीं किया।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article