टीवी मसाला

Hina Khan को पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पति Rocky Jaiswal से मिला रोमांटिक सरप्राइज, प्यार में डूबा कपल

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding Anniversary: एक्ट्रेस हिना खान को पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर पति रॉकी जायसवाल से रोमांटिक सरप्राइज मिला है। हिना ने फोटोज के जरिए इसकी झलक दिखाई है।

Image

hina khan rocky jaiswal (photo credit- instagram)

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding Anniversary: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हिना खान ने शिल्पा शिंदे से सीधा पंगा लिया। वह शिल्पा को प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने पर घेर रही हैं। इन सबके बीच, हिना खान ने अपना स्पेशल टाइम भी फैंस को दिखाया है। 4 जून 2026 को हिना खान और रॉकी जायसवाल की कोर्ट मैरिज को एक साल पूरा हो गया है। इसी दिन बीते साल दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अपनी ऑफिशियल वेडिंग एनिवर्सरी को कपल ने खास अंदाज में मनाया, जिसकी झलक हिना ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की कावेरी पोद्दार फिटनेस में निकली शिल्पा शेट्टी की उस्ताद, 63 की उम्र में लगाए पुशअप्स)

    हिना खान को रॉकी से मिला प्यारा सा सरप्राइज

    हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें लगाई हैं, जो उनकी पहली वेडिंग एनिवर्सरी से जुड़ी है। इस खास दिन पर हिना को पति रॉकी की तरफ से फूलों का खास बुके मिला। इसके अलावा, रॉकी ने हिना के एक प्यार भरा नोट भी दिया, जिस पर लव यू लिखा है। इन दोनों चीजों की फोटो ही हिना ने शेयर की है। पहली तस्वीर में हिना ने बुके हाथ में पकड़ रखा है। इसके साथ पिंक कलर के हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। आखिर में हिना ने एक कैक की तस्वीर भी दिखाई है, जो हिना के फैन की तरफ से है। इन तस्वीरों से साफ है कि हिना और रॉकी ने अपना ये खास दिन प्यार और शांति के साथ सेलिब्रेट किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भक्ति की राह पर Shilpa Shinde, प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर हुईं ट्रोल, ऐसे विवाद होगा खत्म?)
    Hina Khan Rocky Jaiswal Wedding Anniversary

    Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding Anniversary (photo credit- instagram)

      13 साल तक डेटिंग लाइफ को किया एन्जॉय

      बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी ये रिश्ता क्या कहलाता है में शुरू हुई थी। इस शो से हिना ने डेब्यू किया था और रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। दोनों ने 13 साल तक अपनी डेटिंग लाइफ को एन्जॉय की। इस दौरान रॉकी ने हिना को कैंसर के दिनों में पूरा सपोर्ट किया। रॉकी के सपोर्ट ने हिना को भी हिम्मत दी और तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद कपल ने 4 जून 2025 को शादी कर ली।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article