Gurmeet Choudhary Robbed by Househelp: टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी ( Gurmeet Choudhary) और देबीना बनर्जी( Debina Bonnerjee) के घर का नौकर चोर निकला। स्टार के घर पर काम करने वाले नौकर ने उनका सामान चुराया और घर से भाग गया। हालांकि एक्टर को इस बारे में पता चल गया और उन्होंने जैसे-तैसे कर उसे पकड़ निकाला। गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की साथ ही लोगों से सतर्क रहने के लिए भी कहा। एक्टर ने बताया कि अभी-अभी उन्होंने घर में नया नौकर रखा था जिसने ऐसा किया।
गुरमीत चौधरी( Gurmeet Choudhary) ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को बताते हुए स्टोरी शेयर की कि मेरे घर में चोरी हो गई है। उन्होंने घर में एक नया नौकर रखा था जो घर से कुछ सामान लेकर भाग गया। गुरमीत ने कहा कि वैसे तो मैं पूरी छान-बिन के बाद ही कोई नौकर रखता हूं, लेकिन यह चोरी कर के चला गया। उसने घर से कुछ सामान निकाला, हालांकि हमने उसे पकड़ लिया और अपना सामान भी ले लिया। गुरमीत ने कहा कि देबीना बनर्जी और दोनों बच्चियाँ अपने घर में सेफ हैं उन्हें कुछ नुकसान नहीं हुआ। गुरमीत ने अपने फैंस से गुजारिश की कि वह घर में किसी को भी बिना सोचे समझे न आने दें।
बताते चले कि पिछले कुछ दिनों में अक्सर स्टार्स के घर में ऐसी घटना देखने को मिल रही है। पहले सैफ अली खान के घर चोर घुस गए थे, उसके बाद आदित्य रॉय कपूर के घर महिला जबरदस्ती आ गई वहीं कुछ दिन पहले सलमान खान के घर में भी ऐसी घटना हुई थी।
