Govinda Wife Sunita Ahuja On Forgiving Krushna Abhishek-Kashmera Shah: मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया, जहां उनका कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के साथ रियूनियन हुआ। सुनीता आहूजा ने नेशनल टीवी पर अपने भांजे और बहू को माफ किया, साथ ही अपने दोनों पोतों से भी मुलाकात की। तीनों को साथ देख फैंस भी भावुक हो गए। वहीं अब इस बात पर सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने चुप्पी तोड़ी है। सुनीता आहूजा ने मिड-डे संग बातचीत के दौरान कृष्णा-कश्मीरा को माफ करने की वजह जाहिर की। साथ ही अपने दोनों पोतों से हुई पहली मुलाकात पर भी दिल का हाल बयां किया। यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: 'आजतक घर पर चाय नहीं पिलाई'- Sunita Ahuja ने की शिकायत, बदले में कृष्णा अभिषेक ने भी खोल दी पोल
सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा को माफ करने पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के जुड़वा बच्चों से मुलाकात पर भी दिल की बात कही। सुनीता आहूजा ने कहा, "14 साल हो गए हैं उस विवाद को। मैं अपने दिल में बोझ नहीं रखना चाहती थी तो मैंने उन्हें माफ करने का फैसला किया। मैं अपने दोनों पोतों से पहली बार मिलकर बहुत खुश हुई। वे बहुत प्यारे हैं और उन्हें देखकर मेरा दिल भर आया कि वे मेरी तरह दिखते हैं। वे बहुत गुड-लुकिंग हैं, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।" बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' में सुनीता आहूजा को देख कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने उनके पैरों में गिरकर माफी मांगी थी।
