गुम है किसी के प्यार में 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: पाखी के लिए विराट देगा सई को धोखा, क्या सामने आएगी विनायक की सच्चाई?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 01:00 PM IST

गुम है किसी के प्यार में 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में पाखी विराट और सई की जिंदगी में उथल- पुथल चल रही हैं। मेकर्स शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

गुम है किसी के प्यार में 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kissi Ke Pyaar Mein) कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। एपिसोड की शुरुआत में पाखी अश्विनी को बताती हैं कि वो बहुत खुश है। विराट ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। अश्विनी विराट और पाखी की हनीमून ट्रिप के लिए सामान पैक करती है। भवानी पाखी और विराट को दही -चीनी खिलाती हैं और कहती है कि पाखी जल्द मां बन जाए ताकि वो अपने बच्चे के साथ खेल सकें। पाखी इस बात को सुनकर काफी खुश हो जाती है।

ghum hai kissi ke pyaar mein

ghum hai kissi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

विराट और पाखी गए हनीमून

विराट और पाखी हनीमून पर जाते हैं। होटल में कमरा सजा देखकर पाखी बहुत खुश होती है। वो इस बात से बेहद खुश होती है कि विराट सच में हमारे रिश्ते को मौका देना चाहता है। विनायक इस बात से नाराज होता है कि पाखी और विराट उसे बिना बताए ट्रिप पर चले गए। सई दोनों बच्चों को घूमाने के लिए बाहर लेकर जाती है। वहीं, भवानी सई को चेतावनी देती हैं कि तुम विराट और पाखी से दूर रहे हो। सई भवानी देवी की बातों पर ध्यान नहीं देती हैं।

End of Feed