Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धांसू ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में ईशान और सवि के बीच हमेशा तीखी नोकझोंक चलती रहती हैं। सुरेखा यानी अक्का साहिब ईशान और ईशा को एक- दूसरे से दूर करने के लिए साजिश रचती है। अक्का साहिब की इस साजिश में ईशा फंस जाती है। वो ईशान को अस्पताल के खर्च के पैसे दे देती है। ईशान अक्का साहिब को ही अपनी मां मानता है। वो कहता है कि जिंदगी में कभी भी ईशा से बात नहीं करेगा।
GHkkpm Twist (credit Pic: Instagram)
ईशान से ईशा के लिए ऐसी बातें सुनकर अक्का साहिब खुश हो जाती है। उन्हें लगता है कि ईशान अब ईशा के वापस नहीं जाएगा। इधर सवि ईशान से बात करती हैं और कहती हैं कि आपने अपनी मां से इलाज के पैसे लेकर ठीक नहीं किया। ईशान सवि से कहता हैं कि उसने कोई पैसे नहीं मांगे हैं। सवि ये सारी बात अपनी मैम को बताती है। ईशा समझ जाती है कि ये सारी चाल अक्का साहिब की थी।
सवि देगी ईशान को बर्थडे गिफ्ट
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पूरा परिवार ईशान के जन्मदिन की तैयारी करता है। सवि ईशान और ईशा को मिलाने का प्लान बनाती है। सवि ईशा को भोसले परिवार में लेकर जाती है। ईशा को अपने आंखों के सामने देखकर ईशान को आएगा गुस्सा। सवि भोसले परिवार के लोगों को मानती हैं कि ईशा मैम जब तक बीमार है तो वो क्या रह सकती हैं।
