GHKKPM Spoiler: ईशान थामेगा मुश्किल समय में सवि का हाथ, टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने खेला नया दांव

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 2, 2023, 05:22 PM IST

GHKKPM Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में पहली बार ईशान देगा सवि का साथ। परिवार के खिलाफ जाकर बनेगा उसका सबसे बड़ा साहरा। क्या इन दोनों की नई शुरुआत बदलेगी दोस्ती में?

GHKKPM Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविशर्मा और शक्ति अरोड़ा की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते रहते हैं। शो के ट्रैक की बात करें तो ईशान को अपनी गलती का एहसास होता है। उसे ऐहसास होता है कि उसने हर बार सवि को गलत समझा है। ईशान सवि से माफी मांगने के लिए उसके पास जाता है। वो अपनी गलती के लिए सवि से माफी मांगता है। सवि उसे माफ कर देती है।

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सवि को भोसले कॉलेज से चीटिंग करने की वजह से निकाल दिया जाता है। सवि जब कॉलेज से बाहर जा रही होती है तो सभी उसका मजाक उड़ाते हैं। वो अपना सामान पैक करके कॉलेज जा रही होती है। तभी ईशान का आकर उसे रोक लेता है।

End of Feed