Vaibhavi Hankare on Returning in GHKKPM: टीवी दुनिया का जाना-माना सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो की कहानी पूरे तरीके से रातों रात बदल गई है। पिछले 6 महीनों से सीरियल की टीआरपी बढ़ने के बजाए घटती चली गई। मेकर्स अब तक कहानी में चार बार लीप ला चुके हैं लेकिन कोई फायदा होता नजर नहीं आया। हाल ही में सीरियल से वैभवी हंकारे को बाहर का रास्ता दिखाया गया और भाविका शर्मा को वापिस लाया गया। फैंस ने वैभवी से उनके सीरियल में वापिस आने को लेकर सवाल पूछा तो एक्ट्रेस ने क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) तेजस्विनी के किरदार को मौत के घाट उतार दिया गया जिसके चलते वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) को बाहर जाना पड़ा। ऐसे में इंस्टाग्राम पर कई फैंस ने वैभवी से पूछा क्या वो सीरियल में कभी वापसी करेंगी? जिसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं 'नहीं इस वक्त वापिस जाने का कोई प्लान नहीं है लेकिन आप लोगों से जो मुझे प्यार मिला उसके लिए बहुत आभारी हूं। वहीं एक यूजर ने कहा कि तेजु प्लीज वापिस आ जाओं । ऐसे में वैभवी कहती है 'मेरे हाथों में होता तो कभी छोड़ती।'
'गुम है किसी के प्यार में' के बाद वैभवी की पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं। मेकर्स के इस फैसले से लोग जरा सा भी खुश नहीं है। इसी के साथ कुछ दिनों पहले खबर आई कि वैभवी के बाद सनम जौहर भी शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। कहानी की बात करें तो सवी और नील मिलकर तेजस्विनी और रजत ठक्कर के कातिल को ढूंढ रहे हैं।
