Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Follow This Bengali Serial Story: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर खबर आई थी कि शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। इसके बाद 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की पूरी कहानी के साथ-साथ पूरी कास्ट भी बदल जाएगी। वैभवी हंकारे, सनम जौहर और धीरज धूपर शो में मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर आरोप था कि इसकी कहानियां 'ये है चाहतें' और 'शौर्य और अनोखी की कहानी' से चुराई गई थी। यहां तक कि पहला सीजन भी बंगाली सीरियल 'कुसुम डोला' पर आधारित था। लेकिन अब खबर आ रही है कि तीसरी पीढ़ी की कहानी भी दूसरे शो से प्रेरित होगी।
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: TRP के लिए नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा को वापिस ले आए मेकर्स, सेट से वायरल हुआ वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की तीसरी पीढ़ी की कहानी बंगाली सीरियल 'फागुन बौ' से प्रेरित होने वाली है। पहले दो सीजन की तरह तीसरा सीजन भी लव ट्रायएंगल पर आधारित होने वाला है। हालांकि पिछले सीजन में देखा गया था कि लीड हीरो दो हसीनाओं के बीच पिसता था। लेकिन अब शो में दो हैंडसम हंक और एक एक्ट्रेस की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि बंगाली सीरियल 'फागुन बौ' में पति-पत्नी के बीच लीड का भाई गलतफहमी पैदा करने की कोशिश करता है और बार-बार अपने भाई के दिमाग में डालता है कि उसकी बीवी का चक्कर अपने देवर से चल रहा है।
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लिए धीरज धूपर और वैभवी हंकारे ने शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों का पहला लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी।
