टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: TRP के लिए नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा को वापिस ले आए मेकर्स, सेट से वायरल हुआ वीडियो

Neil Bhatt Aishwarya Sharma Spot On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Set: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में शो से जुड़े कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी सेट पर नजर आए।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर नजर आए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

Neil Bhatt Aishwarya Sharma Spot On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Set: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बीते सप्ताह 'गुम है किसी के प्यार में' को 2.3 टीआरपी रेटिंग मिली थी। लेकिन मेकर्स जल्द ही इसमें लीप लाने वाले हैं, जिससे नई कास्ट और नई कहानी के साथ 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की नई शुरुआत होगी। लेकिन हाल ही में सेट से कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें इसके पुराने कलाकार यानी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) नजर आए।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट पर नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। वीडियो में नील भट्ट ने रजत ठक्कर यानी हितेश भारद्वाज से भी मुलाकात की। यहां तक कि भाविका शर्मा ने भी नील भट्ट ने हंसते-मुस्कुराते हुए मुलाकात की। वीडियो को देखकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि क्या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) 'गुम है किसी के प्यार में' में वापसी कर रहे हैं। हालांकि इस बात पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

बता दें कि नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के पहले सीजन में पति-पत्नी का रोल अदा किया था। सीजन 1 में दोनों ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। हालांकि अब शो में उनकी वापसी के मौके न के बराबर हैं। क्योंकि नील भट्ट इन दिनों कलर्स टीवी के 'मेघा बरसेंगे' में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article