Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को बंद होने की कगार पर आकर मिला तिनके का सहारा, TRP के लिए हुआ ये बड़ा बदलाव

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Head For This Change Amid Off Air Rumors: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी इस कदर लुढ़क चुकी है कि इसके बंद होने की खबरें आने लगी हैं। लेकिन शो पर ताला लगने से पहले इसे तिनके का सहारा मिला है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Head For This Change Amid Off Air Rumors: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ था। शो साल 2020 से छोटे पर्दे पर धाक जमाए हुए है, साथ ही लोगों का खूब मनोरंजन भी कर रहा है। लेकिन इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी लगातार लुढ़कती ही जा रही है। शो की रेटिंग इस कदर गिर गई है कि अब इसपर ताला लगने की खबर सामने आ रही है। 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर कहा जा रहा है कि 30 जून को इसका आखिरी एपिसोड शूट होगा। लेकिन शो के बंद होने की खबरों के बीच ही इसे तिनके का सहारा मिला है।

'गुम है किसी के प्यार में' को मिला तिनके का सहारा

End of Feed