Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को जलाने के लिए पाखी से प्यार का नाटक करेगा विराट, शो में आएगा तगड़ा ट्विस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:58 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विराट और सई का एक बार फिर सामना होगा। इस बार विराट सई को जलाने के लिए पाखी से प्यार का नाटक करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है।
विराट और सई का एक बार फिर सामना होगा।
इस बार विराट सई को जलाने के लिए पाखी से प्यार का नाटक करेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। यह ट्विस्ट दर्शकों को रोमांचित करेगा। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल की कहानी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। आपने अब तक देखा कि विराट और सई विनायक के इलाज के बहाने एक दूसरे के सामने आए। पहले विराट और फिर पत्रलेखा को यह पता लगा कि सई जिंदा है। अब चव्हाण परिवार को भी उसके जिंदा होने की सच्चाई पता चल गई है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को जलाने के लिए पाखी से प्यार का नाटक करेगा विराट, शो में आएगा तगड़ा ट्विस्ट

हालांकि विराट ने सई को जगताप के साथ नरमी से पेश आते देख लिया और इस वजह से वह गुस्से से भर गया। वहीं सई को यह पता चल गया कि विराट ने पाखी से शादी कर ली। दोनों अलग अलग वजहों से एक दूसरे से नाराज हैं। इसी वजह से विराट सई से बिना इलाज कराए नागपुर चला आया। अब विराट और सई का एक बार फिर सामना होगा। इस बार विराट सई को जलाने के लिए पाखी से प्यार का नाटक करेगा।

End of Feed