GHKKPM: वैभवी हंकारे के बाद कटा इस TV एक्टर का पत्ता, मेकर्स उतारेंगे कहानी में मौत के घाट?

TV Actors To Quit GHKKPM: स्टार प्लस का सीरियल 'गम है किसीके प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है कि वैभवी हंकारे के बाद ये टीवी एक्टर भी शो छोड़ सकता है।

TV Actors To Quit GHKKPM: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। साल 2020 से शो दर्शकों के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। सिर्फ यही नहीं इस सीरियल ने कई दिल को छू जाने वाली ऑनस्क्रीन भी जोड़ियां भी दी। अभी हाल ही में सीरियल के अंदर भाविका शर्मा की दोबारा एंट्री कराई गई तो वैभवी हंकारे को बाहर का रास्ता दिखाया गया। कई महीनों से सीरियल को टीआरपी लिस्ट में ना ही अच्छी रेटिंग और स्थान मिल रहा है। अब कुछ देर पहले खबर सामने आई है कि मेकर्स ने एक और कलाकार का पत्ता शो से काट दिया है।

Sanam Johar to Quit GHKKPM

टीवी दुनिया से सामने आई खबर के मुताबिक सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ऋतुराज के किरदार को खत्म किया जा रहा है। ऐसे में एक्टर और डांसर सनम जौहर (Sanam Johar) जल्द ही सीरियल को अलविदा कहने वाले हैं। वैभवी हंकारे के बाद ये दूसरा बड़ा एग्जिट होने वाला है। ऋतुराज के किरदार को मौत के घाट कैसे उतारना है इसके लिए मेकर्स प्लानिंग में जुट गए हैं। सनम जौहर को बाहर का रास्ता दिखाने का सबसे बड़ा कारण है कहानी में लगातार नए किरदार की एंट्री।

End of Feed