Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Entry: गुम है किसी के प्यार में छोटे परदे पर खूब पॉपुलर है। टीआरपी चार्ट में आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में अपना दूसरा स्थान बनाए हुए है। हाल ही में टीवी शो में पाखी ने सई से विनायक का इलाज करने की रिक्वेक्ट की है और इसी के साथ एक बड़ा मोड़ आया है। दूसरी ओर, पाखी के इस फैसले से विराट और चव्हाण परिवार काफी नाराज हैं। फैंस इस बात से नाखुश हैं कि मेकर्स सई की जिंदगी में काफी संघर्ष दिखा रहे हैं जबकि पाखी और विराट की शो में बॉन्डिंग को स्ट्रांग दिखाया गया है। अब इन सबके बीच, गुम है किसी के प्यार में सीरियल में नई एंट्री की चर्चाएं हैं।
GHKKPM
गुम है किसी के प्यार में एंट्री कर रहे हैं राहुल सुधीर?
ताजा जानकारी के मुताबिक गुम है किसी के प्यार में सीरियल में इश्क में मरजावां फेम राहुल सुधीर के नई एंट्री करने की चर्चा है। यह चर्चा है कि ट्विस्टेड और इश्क में मरजावां 2 फेम राहुल सुधीर गुम है किसी के प्यार में अहम रोल के साथ प्रवेश करेंगे। इस बात की भी चर्चा है कि आयशा सिंह के अपोजिट राहुल सुधीर को कास्ट किया जाएहा। इसी के साथ सई के सामने नए मेल लीड की एंट्री होगी। सोशल मीडिया पर देखा गया है कि विराट का सई के प्रति ईर्ष्या, गुस्सा और बेकार व्यवहार देखकर फैंस आयशा सिंह के लिए नए मेल लीड की मांग कर रहे हैं।
राहुल सुधीर की एंट्री है अफवाह?
राहुल सुधीर एक जाना-पहचाना नाम है। हेली शाह स्टारर इश्क में मरजावां में वंश के रूप में उनको प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया गया है। इश्क में मरजावां के ऑफ-एयर होने के बाद से राहुल सुधीर किसी शो में नजर नहीं आए हैं। ऐसा लगता है कि एक नकली हैंडल इन अफवाहों को फैला रहा है और प्रशंसक इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी मोहसिन खान के शो में एंट्री करने की खबरें आई थीं।
