Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler Alert Episode 01 December 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। पाखी, विराट और सई की जिदंगी में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। सई और विराट ने अपनी दुश्मनी को भूलाकर डीआईजी सर के ऑफर को एक्सेप्ट करते हुए साथ काम करने का फैसला लिया है। इस बात को सुनने के बाद पाखी काफी नाराज हो जाएगी। उसे समझ नहीं आएगा कि ऐसा क्या करें कि वो विराट को सई से दूर कर सके। दूसरी तरफ विनायक और सवि एक ही स्कूल में पढ़ रहे हैं। दोनों बच्चे साथ में स्कूल जा रहे हैं, इस बात को लेकर बेहद खुश है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (image : instagram)
सवि और विनायक बीच पाखी पैदा करेगी नफरत
स्कूल में टीचर सभी बच्चों के पेरेंट्स को बुलाती है। जहां सभी बच्चे देखते हैं कि सवि और विनायक की मम्मी तो अलग है लेकिन पापा एक ही हैं। ये देखकर सवि विराट से काफी नाराज हो जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग एपिसोड में पाखी अपने रिलेशनशिप को बचाने के लिए विनायक के मन में सवि को लेकर जहर भरने लगेगी। क्या सई दोनों बच्चों के बीच इस नफरत की दीवार को कम होने से रोक पाएगी।
क्या पाखी की वजह से विराट हो जाएगा सवि से दूर
पाखी इन दिनों विराट और सई के साथ काम करने से काफी परेशान है। वो हर हालत में चाहती है कि सई और सवि विराट की जिदंगी से दूर हो जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। सवि की वजह से सई और विराट साथ में नजर आते हैं, क्योंकि वो चाहती है कि उसके आई बाबा भी बाकि लोगों की तरह साथ में रहें। पाखी अपनी हर मुसीबत का कारण सवि को मानती हैं।
