Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma Hitesh Bhardwaj Ready To Quit: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' बीते सप्ताह 2.3 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर था। लेकिन मेकर्स इसे टॉप पर लाने के लिए अब बड़ा दांव खेलने वाले हैं। दरअसल, शो में लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी की शुरुआत नए सिरे से होगी। हैरत की बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin) की नई कहानी नई कास्ट के साथ शुरू होगी और पुराने सभी कलाकारों की शो से छुट्टी हो जाएगी। इस लिस्ट में हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से होगी शीजान खान की छुट्टी, लीप की खबरों पर अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
इंडिया फोरम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin) में मौजूद कास्ट जल्द ही शूट खत्म कर लेगी। इस महीने की 18 तारीख उनका सेट पर आखिरी दिन हो सकता है। इसके बाद कहानी की शुरुआत नई कास्ट के साथ होगी। हालांकि अभी तक 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए नए कलाकारों का नाम सामने नहीं आया है। साथ ही ये भी नहीं पता चल पाया है कि कहानी में कोई भी किरदार सवि-रजत से जुड़ा होगा या नहीं।
'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले लीप से नाखुश हैं दर्शक
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin) में आने वाले इस लीप से दर्शक बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। दर्शकों का मानना है कि मेकर्स रजत और सवि की कहानी को ही नया मोड़ दे सकते थे, क्योंकि लीप के कारण उनकी स्टोरी अधूरी रह जाएगी। इससे पहले सवि और ईशान की कहानी भी मेकर्स ने अधूरी छोड़ दी थी, जिसे लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई थी।
