Sheezan Khan On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Rumours: टीवी दुनिया का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दिन पर दिन शो की टीआरपी घटती जा रही है जिससे मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी शो की टीआरपी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कई दिनों से एंटेरटेनमेंट गलियारों में खबरे उड़ रही है कि शो में सभी कलाकारों को बाहर निकाल जेनरेशन लीप लाने का फैसला लिया गया है। अब खुद इस हाल ही में शो से जुड़े शीजान खान ने चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अनुभव का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए रुमर्स पर रिएक्ट किया है। इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए एक्टर ने बताया कि उन्हें इस खबर के बारे में कोई जानकारी नहीं है और स्टार कास्ट को औपचारिक तौर पर ऐसा कुछ बताया नहीं गया है। साथ ही यह भी बताया कि शो में हमेशा से उनका एक कैमियो रोल था, जिसे मेकर्स सिर्फ एक महीने के लिए दिखाने वाले हैं। इससे पहले जब भाविका शर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी प्रोडक्शन हाउस द्वारा कोई जानकारी ना मिलने का जवाब दिया।
रिपोर्ट्स कि मानें तो मेकर्स मौजूदा स्टारकास्ट को रिप्लेस कर नए कलाकारों को स्क्रीन्स पर लाएंगे। ऐसे में शो के लीड किरदार भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज को बाहर का रास्ता मेकर्स दिखा सकते हैं। पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी शो पांचवें स्थान पर था। टीआरपी में वापिस धमाकेदार वापसी के लिए मेकर्स ने यह एक बड़ा फैसला लिया है।
