Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 6 June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है की सत्या विज्येंद्र काका को अपना पिता मान लेता है। वहीं दूसरी तरफ सई अपने काका और अंबा की शादी कराने का फैसला करती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में कौन सा मसालेदार ट्विस्ट आएगा।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 6 June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा कि भवानी काकू अंबा और विज्येंद्र को शादी का आशीवार्द देगी। वहीं दूसरी तरफ विराट सई की यादों में तोड़ फोड़ करने लगेगा।
अंबा और विज्येंद्र की होगी शादी
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की सई सर्जरी से पहले अंबा और विज्येंद्र काका की शादी कराएगी। सई कहती है की 30 साल पहले जो काम अधूरा रह गया आज आप उसे पूरा करें। अंबा की मांग में सिंदूर भरे और मंगलसूत्र पहनाए। विज्येंद्र ऐसे करने वाले होते हैं तभी वहां भवानी काकू आ जाती हैं। भवानी को देख अंबा उसके पैर छूती है और कहती है की सदा सुहागन रहो। इसी के साथ काकू कहती है की उसने अभी तक अंबा और सई को माफ नहीं किया है।
सई के प्यार में पागल होगा विराट
आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि विराट घर पहुंच कर अपने कमरें में सई को देखने लगता है। सई की झलक देख विराट तोड़ फोड़ करने लगता है तभी वहां अश्विनी आ जाती हैं। विराट फैसला करता है की वो ट्रांसफर लेकर सभी से दूर चला जाएगा। इसी दौरान विराट एक खतरनाक मिशन पर भी चला जाता है।
अंबा देगी सत्या और सई को सलाह
नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आगे देखने को मिलेगा अंबा विज्येंद्र काका की सेहत के लिए शहर से बाहर चली जाएगी। इसी के साथ अंबा कहती है की तुम्हे और सत्या को अपना परिवार आगे बढ़ाना चाहिए है। वापिस लौटकर खुशखबरी सुननी है कि हम आजी और आजूबा बनने वाले हैं। इस बात से सत्या और सई हक्के-बक्के रह जाते हैं।
