Bigg Boss OTT 2 Release date Confirmed: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जल्द ही दस्तक देगा। शो को इस बार करण जौहर (Karan Johar) नहीं खुद सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने जा रहे हैं। शो से जुड़ी खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। सलमान खान पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म पर शो होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में चैनल के निर्माताओं ने शो की रिलीज डेट जारी कर दी है। इसी के साथ इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है इस बार शो की थीम।
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के मेकर्स ने शो की रिलीज डेट घोषणा कर दी है। बिग बॉस ओटीटी सीजन इस साल जून 17 को रिलीज किया जाएगा। इस शो को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं। खबरें है की इस बार शो दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फूल डोज देगा। बिग बॉस का ओटीटी सीजन 1 काफी हिट साबित हुआ था। इस रियलिटी शो के लिए अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो में अंजलि अरोड़ा, आवेज दरबार, फैजल शेख और पूनम पांडे जैसे कई सितारे नजर आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन का थीम जंगल होगा। शो को लेकर अपडेट आई है की आवेज दरबार और महेश पुजारी को जंगल में रहने के लिए सर्वाइवल किट दिया जाएगा। यह ऐसा किट होगा, जिसमें उनके जरुरत भर का सामान होगा। शो में जर्नी जंगल से शुरू होगी, जहां सोफा लग्जरी बेड, फुल फर्निश्ड बाथरूम और ना ही किचन होगा। कंटेस्टेंट्स को अपने सर्वाइवल किट के साथ ही एडजस्ट करना होगा। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। अब देखना ये होगा की क्या सलमान खान अपने इस रियलिटी शो से लोगों का दिल एक बार फिर जीत पाएंगे या नहीं।
