Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 4th July Episode Spoiler: ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ेगी सवि, दोनों बनेंगे एक दूसरे के पक्के दुश्मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 04:41 PM IST

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 4th July Episode Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज दिखाया जाएगा कि सवि नागपुर पहुंचने के लिए ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ देगी, ताकि वो उसे लिफ्ट दे सके। वहीं दूसरी तरफ सवि और ईशान एक दूसरे के पक्के दुश्मन बन बैठेंगे।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 4th July Episode Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवि काकू से छुपते-छुपाते नागपुर के लिए घर से भाग जाती है। वहीं दूसरी तरफ स्कूटी खराब होने के कारण ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ देती है, ताकि वो उसे लिफ्ट दे सके।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 4th July Episode Spoiler: ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ेगी सवि, दोनों बनेंगे एक दूसरे के पक्के दुश्मन

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 4th July Episode Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज दिखाया जाएगा कि सवि नागपुर पहुंचने के लिए ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ देगी, ताकि वो उसे लिफ्ट दे सके। वहीं दूसरी तरफ सवि और ईशान एक दूसरे के पक्के दुश्मन बन बैठेंगे।

सवि और ईशान का होगा आमना-सामना

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवि लिफ्ट लेने के लिए ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ देती है। तभी ईशान गाड़ी से बाहर निकलता है और वहां सवि आ जाती है। सवि कहती है की क्या आप नागपुर की तरफ जा रहे हैं, क्या आप मुझे ड्राप कर देंगे। लेकिन ईशान लिफ्ट देने से साफ मना कर देगा। मोबाइल नेटवर्क ना आने के कारण ईशान रास्ता भूल जाता है, इसी के साथ सवि ईशान की नागपुर पहुंचने में मदद करती है।

End of Feed