Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सई चालाकी से विराट को आतंकियों की प्लानिंग बता देगी। वहीं दूसरी तरफ अश्विनी से गुस्सा हो कर आतंकी अश्विनी पर बंदूक तान देंगे।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 21th June Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल गुम है किसी प्यार में आज देखने को मिलेगा कि सवी अपने वीनू दादा के लिए अपनी जान दांव पर लगा देती है। वहीं दूसरी तरफ सई विराट और सत्या को बचाने के लिए अपने आप को कुर्बान कर देगी।
सवी बचाएगी वीनू की जान
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की आंतकी 10 बच्चों को भेजने के लिए राजी हो जाते हैं। इसी दौरान करिश्मा किसी अनजान बच्चे को लेकर निकल जाती है। इसी दौरान आतंकी सई को वीनू और सवी के बीच चुनने के लिए कहते हैं। भवानी काकू वीनू को चुनने के लिए सई को बोलती हैं क्यूंकि वो चव्हाण निवास का चिराग है। सवी सई से कहती है कि आपने मुझे बताया था की अपने से पहले सामने वाले का सोचना चाहिए। आप मुझे नहीं वीनू दादा को बाहर भेज दीजिए।
सवी डालेगी चव्हाण खानदान को मौत के कुएं में
आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि सवी आतंकियों के सामने खुलासा कर देगी की वो डीसीपी विराट चव्हाण की बेटी है। इस बात को
सुन सभी आतंकी चव्हाण खानदान को बाहर निकलने के लिए कहेंगी। अब आतंकी चव्हाण परिवार का फायदा उठाकर विराट से बदला लेंगे।
सई लेगी खुद की जान
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की आतंकी सई के हाथ में बंदूक देकर सत्या या विराट में से किसी एक को गोली मारने को कहेंगे। इसी के साथ खबरें है की सई सत्या और विराट को बचाने के लिए खुद को मौत के घाट उतार लेगी।
