Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 19th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि जर्मनी जाने से पहले सई चव्हाण निवास जाती है। वहीं दूसरी ओर रमाकांत बड़े हादसे की प्लानिंग करता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या टर्न्स आने वाले हैं।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 19th June Episode Spoiler Alert: नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। सीरियल में दिखाया जाएगा की रमाकांत पुजारी को छुड़ाने के लिए भीमा सई और चव्हाण निवास के सवार हुए प्लेन को हाईजैक कर लेगा।
एयरोप्लेन हाईजैक करेगा रमाकांत पुजारी
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाता है की विराट को रमाकांत के प्लान के बारें में पता चल जाता है। रमाकांत जतालप्लेन को हाईजैक करने का प्लान बनाता है। इसी दौरान विराट जल्द से जल्द एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाता है। इसी के साथ सई और चव्हाण परिवार एक ही फ्लाइट में मुंबई जाते हैं। प्लेन में सभी के साथ भीमा भी बोर्ड कर लेता है। इस बात की जानकारी विराट को पता चलती है और वो घबराने लगता है।
भीमा को पहचान लेगी सवी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि भीमा पएयर होस्टेरेस से बतमीजी करेगा जिसे देख निनाद उसे समझाने लगेगा। भीमा गुस्से में निनाद को धका दे देता है, जिसे देख सई उस पर चिलाती है। गुस्से में भीमा सई के माथे पर बंदूक रख देगा और प्लेन हाईजैक करने की जानकारी सभी को देता है। वहीं दूसरी तरफ विराट सभी को बचाने के लिए प्लान बनाता है।
सई की जान होगी खतरे में
फ्लाइट को हाईजैक करने के बाद भीमा एयर मार्शल और को-पायलेट को मार देता है। इसी के साथ वो सई के सर पर बंदूक रख उसे डराता है। सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है की भीमा विराट से रमाकांत की रिहाई और 50 करोड़ रूपए मांगता है।
