GHKKPM 13th May Spoiler: विनायक ने सई को माना अपनी मां, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 05:07 PM IST

Ghum Hai kisi Ke Pyarr Mein 13th May Latest Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। पाखी के जाने के बाद विनायक ने सई को अपनी मां मान लिया है। सई इस पल का कई सालों से बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस दौरान सई काफी इमोशनल हो जाती है।

Ghum Hai kisi Ke Pyarr Mein 13th May Latest Episode: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में विनायक के बर्थडे पर चव्हाण परिवार में जमकर ड्रामा होता है। विनायक अपने पिता विराट से पूछता है कि उसका मां कब तक आएगी। लेकिन विराट के पास कोई जवाब नहीं होता है। विनायक गुस्से में पार्टी से चला जाता है। इधर विराट विनायक की ऐसी हालत देखकर खुद को बेबस महसूस करता है। उसे समझ नहीं आता है कि वो कैसे विनायक को समझाए।

ghum hai kisi ke pyaar mein (62)

GHKKPM Spoiler Alert (credit pic: instagram)

सई विराट से कहती हैं कि तुम्हें विनायक को सब सच बता देना चाहिए। विराट कहता है कि मैं उसका दिल कैसे तोड़ दूं। अंबा चव्हाण परिवार में आती हैं। अंबा को देखकर काकू उसकी बेइज्जती करने की कोशिश करती है। इस बार सई काकू को सबक सिखाते हुए कहती हैं कि ये क्या आप मेरी सास को बार-बार नाचने वाली कहती हैं। वो लावणी डांसर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से समाज में अपना नाम बनाया है।

End of Feed