GHKKPM Upcoming Twist: ईशान बनेगा सवि की ढाल, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 25, 2023, 01:02 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले है। एक तरफ जहां कॉलेज में ईशा के आने से ईशान काफी परेशान है। तो दूसरी तरफ वो सवि की ढाल बनकर उसकी जान बचाने के लिए पहुंचेगा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। मेकर्स शो को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। ईशान एक तरफ अपनी मां ईशा के दोबारा वापस आने से काफी परेशान है। वो नहीं चाहता है कि उसकी मां उसकी लाइफ में वापस आए। वो उनसे नफरत करता है।

भोसले कॉलेज में इंस्पेक्शन के लिए ईशा मैम आती है। ईशान कहता है कि आप इंस्पेक्शन ऑफिसर नहीं हो सकती हैं। आप यहां से चले जाओ। हालांकि ईशा मैम जाने से मना कर देती है। वो कहती हैं कि मैं अपना काम करके ही जाऊंगी।

End of Feed