GHKKPM Spoiler: आखिरी समय में सई करेगी विराट से अपने प्यार का इजहार, खत्म हो जाएगी सैराट की कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 25, 2023, 03:49 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स सई और विराट की कहानी को हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं।शो का आखिरी एपिसोड दर्शकों के लिए काफी इमोशनल होने वाला है। सई और विराट मरने से पहले एक- दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler 25 June, 2023 Full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। शो में नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) अपना आखिरी सीन शूट कर रहे हैं। इसके बाद शो में जेनरेशन लीप आ जाएगा। जेनरेशन लीप के बाद शो में सई और विराट की बेटी सवि की कहानी को दिखाया जाएगा। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है।

गुम है किसी के प्यार में आतंकियों ने प्लेन हाईजैक कर लिया है। हाईजैक के बाद आतंकी विराट के परिवार को खूब टॉर्चर करते हैं। विराट और सई की लाख मिन्नतों के बाद आतंकी सभी यात्रियों को छोड़ने के लिए मान जाते हैं। लेकिन विराट को बंधी बनाकर रख लेते हैं। विराट को इस हालत में देखकर सई काफी इमोशनल हो जाती है।

End of Feed