Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही हैं। शो में दोनों की तीखी नोकझोंक को देखना फैंस पसंद करते हैं। एक तरफ जहां भोसले कॉलेज में ईशा के आने से ईशान परेशान हो जाता है। ईशान को अपनी मां से नफरत है। इधर सवि ईशा मैम को देखकर खुश होती है। सवि से फैसला करती है कि वो ईशान सर और उनकी मां के बीच की नफरत की दीवार तोड़ कर रहेगी।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)
कॉलेज में गणपति पूजा हो रही है। इस पूजा के दौरान दर्शकों को बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया था। सवि को पता चलता है कि कुछ गुंडे ईशान पर हमला करने वाले हैं।
सवि को लगेगी गोली
ईशा मैम ईशान को फोन करके कहती हैं कि मेरी सवि को कुछ नहीं होना चाहिए। ईशान सवि को बचाने के लिए पहुंचता है। वहां, सवि ईशा मैम को बताती है कि ईशान सर की जान खतरे में है। गुंडे ईशान पर गोली चलाते है। सवि ईशान की तरफ गोली आते देख लेती है। गुंडों की ये गोली ईशान की जगह सवि को लग जाएगी। शो में अब ईशान और सवि की तीखी नोकझोंक दोस्ती में बदलती है या नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा। क्या ईशान अपनी मां को माफ कर पाएगा।
