Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सत्या की होगी मौत! एक बार फिर विराट और सई होंगे साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 25, 2023, 12:57 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। सत्या और विराट नशे की हालत में एक-दूसरे के सामने सई के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों सई से मिलने के लिए नशे की हालत में जाने का फैसला करते हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट पर टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स जल्द लीप लाने वाले हैं। गुम है किसी के प्यार का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। सत्या और विराट शराब के नशे में एक- दूसरे से अपने दिल की बात कहेंगे। विराट सत्या से पूछता है कि क्या तुम सई को मेरे लिए छोड़ सकते हो। सत्या विराट से कहता है कि सई तो मेरी पत्नी हैं और मेरे साथ रहेगी। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।

Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein (66)

Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein spoiler (credit pic: instagram)

विराट सत्या से कहता है तूने तो कहा था कि तेरी और सई की शादी मजबूरी में हुई थी। वहीं, अंबा के डांस को लोगों से खूब सराहना मिली। अंबा और उसका परिवार इस बात से बेहद खुश होता है। पहली बार लोगों ने उनके डांस को इतनी इज्जत मिली। हर कोई सई की तारीफ करता है। अंबा सबके सामने अपनी गलती मानती है और कहती हैं कि मैं सई के बारे में बहुत गलत थीं। उसे हम सब की बहुत चिंता है।

End of Feed