Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: ईशा करेगी अक्का साहिब -यशवंत राव के काली करतूतों का पर्दाफाश, ईशान को लगेगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 27, 2023, 01:38 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में ईशा अपने बेटे के सामने अक्का साहिब और यशवंत राव का असली चेहरा सामने लाने का फैसला करती हैं। वो चाहती हैं कि ईशान के सामने उसके दुश्मनों का पर्दाफाश हो। क्या ईशा अपने इस मकसद में कामयाब होगी।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। ईशा के भोसले कॉलेज में आने से ईशान काफी परेशान है। हालांकि ईशा ने ईशान से साफ-साफ कह दिया है कि वो अपना काम करने आई है। ईशा के आने से अक्का साहिब और यशवंत राव बिल्कुल खुश नहीं हैं। वो चाहते हैं कि ईशा नाम की मुसीबत उनकी जिंदगी से हमेशा चली जाए। दोनों मिलकर शांतनु और ईशा का तलाक करने का फैसला लेते हैं।

अक्का साहिब ईशा को उसकी जगह दिखाने के लिए कॉलेज में आती हैं। वो सवि का सामने ईशा से कहती हैं कि तुम बहुत आगे निकल चुकी हूं। लेकिन आज भी भोसले सरनेम लगाती हो। अक्का साहिब ईशा को ताने देती है। ईशा भी अक्का साहिब को जवाब देने से नहीं चूकती हैं। दोनों के बीच में चल रहे तनाव को सवि कम करने की कोशिश करती हैं।

End of Feed