Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई और सत्या को साथ देख विराट को हुई जलन, पाखी ने भवानी देवी के खिलाफ मोर्चा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 16, 2023, 01:33 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 16th March, 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सत्या के आने से विराट और सई की जिंदगी बदलने वाली हैं। एक तरफ जहां पाखी विराट के सामने सई को इस घर की मेहमान बताती है। इस बात को सुनने के बाद भवानी देवी उसे फटकार लगाती है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 16th March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में सत्या की एंट्री हो चुकी है। विराट सई से मिलने के लिए अस्पताल में आता है और उसी दौरान वो डॉक्टर सत्या से मिलता है। सत्या विराट से बहुत ही कूल माइंड के साथ मिलता है लेकिन विराट काफी चिढ़ जाता है। विराट को पता चलता है कि सत्या और सई साथ में काम करने वाले हैं। इस बात को सुनने के बाद विराट को काफी जलन होती है। सई अस्पताल में होती है तो सवि सोचती है कि अपनी मां को सरप्राइज देगी।

ghum hai kisi ke pyaar mein (44)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

सवि अपने कमरे के बाहर नेम प्लेट लगाती है। लेकिन पाखी उसे नेम प्लेट लगाने से मना कर देती है कि वो उसका घर नहीं है। वो और सई इस घर में सिर्फ मेहमान है। सवि इन बातों को सुनकर रोने लगती हैं। भवानी देवी पाखी को फटकार लगाती है। वो कहती है कि इस घर में कौन रहेगा कौन नहीं इसका फैसला सिर्फ मैं करूंगी क्योंकि मैं इस घर की बड़ी हूं।

End of Feed