GHKKPM Spoiler: पाखी बदल देगी सावी की DNA रिपोर्ट, अब कैरेक्टर पर सवाल उठने से सई करेगी दूसरी शादी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 23, 2022, 09:08 AM IST

ghum hai kisi ke pyaar mein 23 november 2022 spoiler alert: 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब कहानी में सई की बेटी की जिंदगी में परेशानियां आने वाली है। इसकी वजह से सई एक बड़ा फैसला लेगी।

ghum hai kisi ke pyaar mein Update Twist: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में काफी कुछ उथल-पुथल मची हुई है। विराट द्वारा इग्नोर महसूस कर रही पाखी के इर्द-गिर्द फिलहाल पूरी कहानी घूम रही है। ऐसा लगता है कि पाखी को इस तथ्य को स्वीकार करने में कठिनाई हो रही है कि सावी, विराट की बेटी है और इसीलिए विराट और सई माता-पिता के रूप में एक साथ वापस आ गए हैं। पाखी पर इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है क्योंकि उसने विराट के साथ अपने रिश्ते को कई साल दिए हैं। जल्द ही पाखी, सई और विराट को हमेशा के लिए अलग करने के लिए एक कठोर कदम उठाती नजर आएगी।

ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler

ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler

जैसा कि हम जानते हैं सच्चाई जानने के लिए वह विराट और सावी का डीएनए टेस्ट लेती नजर आएंगी। वह यह जानकर चौंक जाएगी कि सावी वास्तव में विराट की बेटी है। बाद में वह एक बड़ा कदम उठाते हुए डीएनए रिपोर्ट को बदलते हुए दिखाई देंगी, जिसमें खुलासा हुआ है कि विराट, सावी की बेटी नहीं है। इससे विराट गहरे तनाव में आ जाएगा। विराट इस रिपोर्ट को जब देखेगा तो उसे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगेगा। क्या सई, पाखी के झूठ का पर्दाफाश कर पाएगा?

End of Feed