Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) के शो को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। शो टीआरपी की लिस्ट में भी टॉप पर रहता है। कुछ ही दिनों पहले शो की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को अलविदा कह दिया था।
harshad arora, ayesha and neil bhatt (credit pic: instagram)
मेकर्स शो की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए 20 साल का लीप लाने वाले है। लीप के बाद शो में सवि और विनायक की कहानी को दिखाया जाएगा। शो के लीड एक्टर्स ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शो के फैंस इस नए ट्रैक से बिल्कुल भी खुश नहीं है।
इस दिन होगी सई विराट और सत्या की आखिरी एपिसोड की शूटिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो सत्या, सई और विराट इस शो के आखिरी एपिसोड को 15 जून को शूट करेंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई पूरी कोशिश करेगी सत्या को उसका हक दिला सके। सत्या नागेश्वर चौव्हाण का नाजायज बेटा है। वो पूरी कोशिश करेगी कि सत्या को उसका हक मिले। भवानी अपने पति की गलतियों को एक्सेप्ट करते हुए अंबा और सत्या को अपना लेगी। भवानी अपनी हर गलती के लिए अंबा से माफी मांगेगी। वहीं, सत्या कोशिश करेगा कि सई और विराट को दोबारा मिलवा दें।
शो की स्टोरीलाइन की बात करें तो सई अपनी शादी और जिम्मेदारियों के बीच फंसी हुई नजर आ रही हैं। वो बखूबी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर रही है। सत्या को भी सई से प्यार हो गया है। एक तरफ जहां सत्या चाहता है कि सई उसके प्यार को अपना ले। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। सई सिर्फ विराट से प्यार करती हैं। वो अभी तक अपने पहले प्यार को भूला नहीं पाई है।
