Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: सई को दूसरी शादी में मिलेगा धोखा, काकू और अंबा बाई है एक- दूसरे की जानी दुश्मन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 6, 2023, 01:02 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 06th April 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्रैक आने वाला है। सत्या और सई की शादी से अंबा बाई बहुत खुश होंगी। लेकिन अंबा बाई ने ये सब अपनी दुश्मन भवानी देवी से बदला लेने के लिए किया है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 06th April 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) में मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो में विराट सई के साथ अपनी नई जिंदगी बसाना चाहता है। वो सई के लिए डिनर डेट प्लान करता है। पाखी विराट और वीणू के साथ नई शुरुआत को लेकर खुश है। पाखी में आए नए बदलाव से पूरा परिवार खुश है। पाख विनायक और सवि दोनों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। विराट सई के साथ डेट पर जाता है।

ghkkpm (14)

Ghum Hai Kisi Ke pyaar mein (spoiler Alert)

सई विराट का बदला हुआ रुप देखकर हैरान हो जाती हैं। विराट को देखकर सई को पुरानी बाते याद आ जाती हैं। विराट ने पहले भी इस तरह का डिनर डेट प्लान किया था। विराट जैसे ही सई से अपने दिल की बात कहने वाला होता है तभी उसे पाखी का फोन आ जाता है। इसके बाद पुलिस ऑफिसर उसे नक्सलियों से लड़ने के लिए मिशन पर भेज देते हैं। विराट सई से कहता है कि मैं आकर तुम से अपनी दिल की बात कहूंगा।

End of Feed