Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशी सिंह (Ayesha Singh) लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। शो में हर्षद अरोड़ा की एंट्री से कहानी में काफी बदलाव आ गया है। विराट, सई और सत्या का लव एंगल दर्शकों का बहुत पसंद आ रहा है। विराट सत्या को मिलने के लिए बुलाता है। जहां विराट की कार से सत्या की बाइक का एक्सीडेंट होते- होते बचता है। विराट सत्या को धमकाता है और कहता है कि सई से शादी करने की जिद्द छोड़ दे। सई विराट की हरकतों से परेशान होकर एसीपी को कॉल कर देती हैं।
ghum hai kisi ke pyaar mein spoiler (credit pic: instagram)
सई एसीपी से कहती हैं कि विराट अपने पॉवर का गलत फायदा उठा रहा है। उसने एक डॉक्टर पर हाथ उठाया। एसीपी विराट को नौकरी से सस्पेंड कर देते हैं। इस वजह से विराट सई से काफी नाराज हो जाता है। वो कहता है कि मैं सई और सत्या की जिंदगी को बर्बाद कर दूंगा। भवानी देवी कहती हैं कि मैं सत्या के परिवार से बात करूंगी। भवानी अंबा जी के घर जाकर कहती हैं कि सत्या सई का घर तोड़ रह है। इधर अंबा बाई सई से कहती हैं कि सत्या एक नाचने वाली का बेटा और नाजायज औलाद है।
सई को बहू बनाने को तैयार हुईं अंबा बाई
सई कहेगी लावणी एक डांस कला है और नाजायज होने में सत्या की कोई गलती नहीं है। अगर अंबा जी आपको इस शादी से परेशानी है तो मैं ये शादी नहीं करूंगी क्योंकि मैं किसी का दिल तोड़कर घर नहीं बसाऊंगी। सत्या भी भवानी और अपने परिवार के सामने कहता है कि मैंने किसी का घर नहीं तोड़ा है। विराट और सई पहले से ही अलग रह रहे हैं। सई विराट से कभी भी शादी नहीं करेगी क्योंकि वो किसी का दिल नहीं तोड़ेगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में खुलासा होगा कि अंबा बाई और भवानी देवी सगी बहने हैं।
