GHKKPM फेम नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के बाद सेट पर बनी ये नई जोड़ी, दोनों साथ बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 27, 2023, 03:36 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर एक नया कपल बन रहा है। शो में मोहित और करिश्मा निभाने वाले विहान और स्वरा रियल लाइफ में एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी सेलेब्स के बीच में सेट पर प्यार हो जाना आम बात है। गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को सेट पर प्यार हुआ था। कपल ने अपने रिलेशनशिप को 2 साल तक सबसे छिपाए रखा था। कपल ने सगाई करने के बाद फैंस को इसके बारे में जानकारी दी थी। सेट पर एक नया कपल बन गया है। शो में मोहित और करिश्मा का रोल प्ले करने वाले विहान वर्मा और स्नेहा भावसर दोस्तों से ज्यादा है। दोनों सेट पर एक- दूसरे के साथ अपना समय बिताते हैं।

ghkkpm (29)

neil bhatt and aishwarya sharma (credit pic: instagram)

रिपोर्ट्स के अनुसार, विहान और स्वरा सेट पर एक साथ आते हैं और एक साथ जाते हैं। इतना ही दोनों सेट पर खाना भी साथ में खाते हैं। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते हैं। दोनों एक -दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। स्वरा और विहान को साथ देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश है। उनके दोस्तों को लगता है कि विहान और स्वरा अपने रिलेशनशिप को आगे तक ले जाएंगे। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।

End of Feed