Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 25 January 2023, Full Episode: विनायक को पाने के लिए पाखी तानेगी सई पर बंदूक, किसे चुनेगा विराट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2023, 01:11 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 25 January 2023, Full Episode:स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में विनायक को लेकर पाखा और सई के बीच जंग छिड़ी हुई है। वहीं, विराट को समझ नहीं आ रहा है कि वो किसका साथ दें और क्या करें।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 25 January 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल ड्रामा चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत में सई अपने बेटे विनायक को सपोर्ट करते हुए नजर आती हैं। ये देखकर पाखी को जलन होती है। वो पूछती हैं कि तुम सवि से ज्यादा विनायक को सपोर्ट क्यों कर रही हों। विराट को लगता है कि समय खत्म होने से पहले मुझे पाखी को विनायक की सच्चाई बतानी होगी। इस दौरान पाखी रेस्टरूम में जाती है जहां कोई उसका पर्स उठा लेता है। विनायक के कलर्स मिक्स हो जाते हैं, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हो जाता है। सई कहती हैं कि शांत रहो और अपने कलर पैलेट को साफ कर लो।

ghum hai kisi ke pyaar mein (20)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

भवानी को लगता है कि सई क्यों विनायक की मदद कर रही हैं जबकि विराट अपने बेटे की मदद के लिए वहां मौजूद है। पाखी देखती है कि उसका पर्स सई ने पकड़ रखा है। सई कहती हैं कि मैंने देखा कि तुम्हारा पर्स बाहर पड़ा था इसीलिए मैंने उठा लिया। हालांकि पाखी सई की बातों का भरोसा नहीं करती हैं।

End of Feed