गुम है किसी के प्यार में 25 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: विराट को पता चलेगी अपने बेटे वीणु की सच्चाई, पाखी और सई में दिखेगी कैट फाइट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2022, 05:11 PM IST

गुम है किसी के प्यार में 25 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। आज का एपिसोड काफी मजदेार होने वाला है। एक तरफ पाखी की बातों से सई होगी इमोशनल तो दूसरी तरफ विराट के सामने आएगी बेटे वीणु की सच्चाई।

गुम है किसी के प्यार में 25 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो के एपिसोड की शुरुआत में पाखी विनायक और सई से वीडियो कॉल पर बात करती हैं। वहीं, विराट नागपुर के बस एक्सीडेंट में घायल हुए कपल से बात करता है। कपल विराट को बताते हैं कि आज भी उस एक्सीडेंट के बारे में सोचकर रूह कांप जाती है। कपल विराट को बताता है कि उस एक्सीडेंट में एक औरत ने अपनी तीन महीने के बच्चे को एक नर्स को दे दिया और उसकी मौत हो गई थी। विराट को उस एक्सीडेंट की बात सुनकर सई और वीणु की याद आता है। वो कपल से दोबारा पूछता है कि आपको याद है कि बच्चा जिंदा बच गया था। विराट से वो महिला कहती हैं कि उसने वो बच्चा मेडिकल स्टाफ को दे दिया था।

ghum hai kisi ke pyaar mein (2)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

पाखी देखती हैं कि विनायक और सवि साथ में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वो अपनी बेटे विनायक को देखकर खुश होती है। वहीं, पाखी सई का शुक्रिया करते हुए कहती है कि तुम्हारी वजह से मुझे नई जिंदगी मिली है और मैं विराट के साथ क्वालिटी टाइम सस्पेंड नहीं कर पाती। वो सई को अपने रूम की रोमांटिक डेकोरेशन दिखाती है।

End of Feed