गुम है किसी के प्यार में, 23 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। पाखी विराट और सई की जिंदगी में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पाखी ठीक होकर घर वापस आ गई है। लेकिन उसने अभी तक विराट को माफ नहीं किया है। उसे लगता है कि विराट हमेशा की तरफ एक बार फिर उससे झूठे वादे कर रहे हैं। वहीं, विराट अपने और पाखी के रिश्ते को एक और मौका देने के लिए हनीमून की टिकट लेकर आता है। पाखी इस हनीमून ट्रिप पर जाने से मना कर देती हैं। भवानी उसे समझाती है कि तुमने हाथ आया मौका गवा दिया। विराट अगर चाहता है कि तुम उसके साथ दोबारा हनीमून ट्रिप पर जाओ तो तुम्हें मना नहीं करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि तुम सई और विराट को लेकर बहुत परेशान हो।
गुम है किसी के प्यार में 23 दिसंबर 2022 एपिसोड (credit image: instagram)
विराट और पाखी करेंगे दोबारा शादी
सई अब विराट और पाखी के बीच में नहीं आना चाहती हैं, इसीलिए वो जॉब से इस्तीफा दे देती है। विराट सई का इस्तीफा स्वीकार कर लेता है। सई पूरा समय करिश्मा और उसके बॉयफ्रेंड के बारे में सोचती हैं। चौहाण परिवार में पाखी के ठीख होने के बाद पूजा रखी जाती है। पाखी को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है।
पूजा के दौरान विनायक सवि को वीडियो कॉल करके बताता है कि आज पूजा थी घर में जिसकी वजह से मैं आज तुम से बात नहीं कर पाया। विनायक सवि और सई घर की सजावट दिखाता है। इस दौरान सई देखती हैं कि विराट और पाखी हवनकुंड में एक बार फिर सात फेरे ले रहे हैं। विराट पाखी को अपने मन से पत्नी मानने का वचन लेता है, जिसे देखकर सई काफी इमोशनल हो जाती है।
