Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 21st May 2023, Latest Episode: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) फैमिली ड्रामा चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत में अंबा सई से कहती है कि तुम अस्पताल में जाकर छुट्टी ले लेना। सई अस्पताल जाते ही विराट को कॉल करके कहती हैं कि तुम सवि को स्कूल से चौव्हाण परिवार लेकर चले जाना। इस बात से विराट काफी खुश होता है। वो पूरे परिवार को बताता है कि सवि हमारे साथ रहने के लिए कुछ दिन के लिए आ रही हैं।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar mein spoiler (credit pic: instagram)
सई अस्पताल में नर्स से अपने अपकमिंग शेड्यूल के बारे में पता करती है। उसे समझ नहीं आता है कि वो सत्या के साथ घूमने जाए या नहीं। विराट सई को लेने के लिए स्कूल पहुंचता है, जहां से उसे पता चलता है कि उसकी बेटी सत्या के साथ घर चली गई। विराट सवि को लेने के लिए अधिकारी निवास पहुंचता है। वहां पर सत्या और विराट के बीच में जमकर झगड़ा होता है।
सत्या और विराट के बीच हुआ जमकर झगड़ा
विराट सत्या से कहता है कि तुम मेरी बेटी को मुझसे दूर करना चाहते हो। दोनों की लड़ाई के बीच में सई वीडियो कॉल करती हैं। सई विराट को समझाती है कि उसने सत्या को नहीं बताया था। सत्या की कोई गलती नहीं है। सई को सत्या की तरफ से बोलते हुए देखकर विराट भड़क जाता है। सई सवि से कहती हैं कि तुम अपना सामान पैक करके कुछ दिनों के लिए वीणू दादा के पास चली जाओ। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवि विराट तो बताएगी कि सई और सत्या हनीमून पर जा रहे है। इस बात को जानने के बाद विराट हैरान रह जाएगा।
