GHKKPM: शो में लीप आते ही सई-सत्या और विराट ने छोड़ा शो! 20 साल के बाद कुछ ऐसे बदलेगी कहानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 20, 2023, 04:38 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Leap: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स 20 साल का लीप आने वाला है। लीप आते ही शो के लीड कैरेक्टर ने छोड़ा शो। इस बात से सई -सत्या और विराट के फैंस को जोरदार झटका लगने वाला है। आइए जानते हैं लीप के बाद शो की कहानी कितनी बदल जाएगी?

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Leap: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) के शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए हर हफ्ते धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। मेकर्स ने पिछले कुछ समय में शो के ट्रैक में कई सारे बदलाव किए हैं। हर्षद अरोड़ा ने डॉक्टर सत्या के रूप में दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई। डॉक्टर सत्या और सई की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। पत्रलेखा यानी ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद भी शो की टीआरपी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

ghkkpm 1 (4)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic : instagram)

शो की स्टोरी लाइन में फिलहाल सत्या और सई की शादी हो गई है। सत्या और सई की शादी के बाद से चौव्हाण और अधिकारी परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं है। सई शादी के बाद भी अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, विराट सई को किसी और के साथ नहीं देख पा रहा है। उससे बर्दाशत नहीं हो रहा है कि सई सत्या के साथ जिंदगी में आगे बढ़ रही है।

End of Feed