Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सत्या खोलेगा सई संग अपनी शादी का सच, विराट की जान पर मंडराया खतरा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 16, 2023, 10:47 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 16th June 2023 full Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। सई और विराट की मौत के बाद सवि और विनायक बड़े हो जाएंगे। काकू विराट की मौत का जिम्मेदार सई को मानती हैं और इसका गुस्सा वो सवि पर निकालती है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 16th June 2023 full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकरेदार ट्रैक आने वाला है। शो में सई, विराट और सत्या की जिंदगी में उथल- पुथल मची हुई है। शो में दिखाया गया कि सई और विराट अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सवि सत्या से पूछती है कि उसके आई- बाबा साथ क्यों नहीं रह सकते हैं।

इस बात को सुनकर सत्या सोचने लगता है कि जिंदगी भर वो अपने माता- पिता के प्यार के लिए तरसरता रहा हूं। सवि के साथ ऐसा नहीं होने दूंगा। सत्या सई और विराट को एक करने का प्लान बनाता है। विराट काकू पर गुस्सा होता है कि आप मेरी बेटी के साथ इस तरह के माइंड गेम मत खेलना। सवि की वजह से विराट काकू को खरी- खोटी सुनाती है। काकू को लगता है कि सवि अपनी मां की तरह है। सिर्फ विराट ही नहीं अश्विनी भी काकू से नाराज होती है।

End of Feed