Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 15th February, 2023 Full Episode: विराट ने सई के लिए कबूला अपना प्यार, भवानी देवी रचेगी नया षड्यंत्र

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2023, 01:07 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 15th February, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। अपकमिंग एपिसोड में विराट अपने प्यार का इजहार करने वाला है। विराट और सई के लव एंगल को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। काकू जानती हैं कि विराट सई से प्यार करता है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 15th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। शो में विनायक को लेकर पाखी, विराट और सई के बीच में तकरार चल रही है। एक तरफ सई अपने बेटे विनायक को लेकर काफी दुखी है, वो किसी भी हालत में अपने बेटे से दूर नहीं होना चाहती हैं। वहीं, पाखी विनायक के मन में सई के खिलाफ जहर भर रही है। उसने विनायक को बताया है कि सई बेड आंटी है। वो उसे पाखी से दूर करना चाहती हैं। सई ये जान बहुत रोती है। उसे समझ नहीं आता है कि वो कैसे विनायक का दिल जीते। सई अपने दिल का दर्द विराट को कहती हैं। वो विराट से कहती हैं कि तुमने मुझे उस दिन जाने से क्यों नहीं रोका। क्या मैं इतनी बुरी हूं। मैंने जिससे भी प्यार किया वो मुझे दूर हो गया।

ghum hai kisi ke pyaar mein (31)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

पहले मेरे पापा चले गए। फिर तुम और अब विनायक भी। विराट पाखी को संभालने की पूरी कोशिश करता है। विरोट को समझ नहीं आता है कि वो क्या करें। अपकमिंग एपिसोड में विराट में कहता है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं। एक तरफ उस पत्नी का साथ दूं जिसने बुरे वक्त में मेरा साथ दिया या फिर अपने दिल की सुनु। अपने प्यार को चुनता हूं तो पाखी के साथ धोखा होगा।

End of Feed