Gaurav Khanna को 'पनौती' मानती है TV इंडस्ट्री, खतरों के खिलाड़ी 15 में छलका एक्टर का दर्द

Gaurav Khanna Tagged As Panauti: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बताया कि उन्हें 'पनौती' का टैग मिला हुआ है। एक्टर ने रोहित शेट्टी के सामने अपना दर्द बयां किया।

Gaurav Khanna Tagged As Panauti: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' से लेकर 'बिग बॉस 20' तक में अपने नाम का परचम लहराने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वहीं इन दिनों गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं, जहां रहकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में गौरव खन्ना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोहित शेट्टी के सामने अपना दर्द बयां करते नजर आए। गौरव खन्ना ने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें 'पनौती' का टैग मिला हुआ है। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने बताया कि लोगों का कहना है कि मैं जिस शो में जाता हूं, वो शो नहीं चलता है। गौरव खन्ना का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के चक्कर में छलनी हुई Gaurav Khanna की पीठ, घाव दिखाते हुए बोले- सबसे दर्दनाक

Khatron Ke Khiladi 15 में छलका गौरव खन्ना का दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गौरव खन्ना ने रोहित शेट्टी के सामने बयां किया दर्द

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने रोहित शेट्टी से बात करते हुए कहा, "सर मेरे ऊपर एक टैग लग गया था कि गौरव के शोज नहीं चलते हैं। ये एक एक्टर के लिए बहुत भारी टैग है। 'गौरव अनलकी है', 'गौरव पनौती है, उसे मत लो।' जो अपना सबकुछ छोड़कर मुंबई में रह रहा है, काम ढूंढ रहा है। तो जो भी कारण था, जब भी शो चलते थे तो क्रेडिट दूसरों को मिलता था। जब शो पर गाज गिरती थी तो हमेशा ऐसे ही होता था कि यार गौरव अनलकी है, गौरव पनौती है, इसे मत लो। ये मेरा डर है कि अगर ये शो नहीं चला तो फिर से वो मेडल मुझे दिया जाएगा कि इसके शो नहीं चलते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ रहिए', Shagun Sharma के 'Bully' वाले आरोप पर Gaurav Khanna ने दिया जवाब? वायरल हुआ पोस्ट

      बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का वीडियो देख फैंस उन्हें समर्थन देते नजर आए। एक यूजर ने गौरव खन्ना को लेकर लिखा, "आप पनौती नहीं हो, बल्कि आप प्रेरणा हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हमने अनुपमा, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स, खतरों के खिलाड़ी 15 सिर्फ गौरव खन्ना के लिए ही देख रहे थे।"

      End of Feed