Khatron Ke Khiladi 15: बीच में शो छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बहुत दर्दनाक था लेकिन...

Gaurav Khanna On Leaving Khatron Ke Khiladi 15: पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि ये करना उनके लिए बेहद मुश्किल था।

Gaurav Khanna On Leaving Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। गौरव खन्ना को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया था। स्वास्थ्य कारणों से एक्टर शो से बाहर हो गए थे, हालांकि गौरव खन्ना ने रोहित शेट्टी के शो में वापसी की। लेकिन बीते सप्ताह देखने को मिला कि एविक्शन टास्क के बावजूद गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने भावुक होकर बताया कि वह अपनी सेहत के कारण ये मुश्किल फैसला कर रहे हैं। गौरव ने खुद की जगह रुहानिका धवन को सुरक्षित किया। उनके इस फैसले ने फैंस को भी मायूस कर दिया था। लेकिन अब गौरव खन्ना ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Voting Trend: वोटिंग ट्रेंड में पहले दिन Scout OP ने किया धमाका, Aasif-Rohed की हालत खराब

Khatron Ke Khiladi 15 छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपने व्लॉग में "खतरों के खिलाड़ी 15' को बीच में छोड़ने का कारण बताया। उन्होंने कहा, "गौरव खन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर कहा, "मुझे लगा कि मैं इसमें आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि अगर किसी स्टंट में बिजली से जुड़ी चीज होगी तो ये मेरे बाजू के दर्द को और बढ़ाएगी। इसके बाद मेरे दाएं बाजू में पूरी ताकत नहीं बचेगी। ये बहुत दर्दनाक है, लेकिन जो इससे भी ज्यादा दर्दनाक ता वो इस मौके पर आकर मेरा शो छोड़ने का फैसला था।" गौरव खन्ना ने व्लॉग में बताया कि जब मैं वापस आया तो मुझे लगा कि अब मैं इसे और नहीं सह सकता हूं, क्योंकि आगे जाना मेरी रिकवरी में रुकावट बनेगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'फिल्मी स्टार्स से कम नहीं...', Rohit Roy के 'TV डस्टबिन है' बयान पर फूटा Chetan Hansraj का गुस्सा, निकाली भड़ास

    End of Feed